दशहरा के दिन भाजपा द्वारा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए कार्टून और वीडियो पर सियासी उबाल आ चुका है। कांग्रेस ने भाजपा के पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने 1945 में भी इसी तरह महात्मा गांधी के एक कार्टून की तस्वीर बनाई थी, जिसे पर बाण चलाया जा रहा था। भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मजाक बनाया है। इस तस्वीर में भी तीर चलाया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के अधिकृत एक्स (ट्वीटर) हैंडल में पिछड़ा वर्ग को रावण बताकर वध करने वाले पोस्ट की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता ओबीसी वर्ग के नेता के खिलाफ लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

भाजपा हमेशा से ही ओबीसी विरोधी रही है- बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्टून तस्वीर बनाकर भाजपा उस पर तीर से हमला कर रही है। 1945 में भी महात्मा गांधी का एक कार्टून तस्वीर बनाया गया था। तस्वीर में नाथूराम गोडसे तीर धनुष लेकर हमला कर रहे थे। 1948 में बापू की हत्या नाथूराम गोडसे ने किया था। दरअसल, आरक्षण विधेयक अभी भी भाजपा की वजह से राजभवन में अटका हुआ है। भाजपा हमेशा से ही ओबीसी विरोधी रही है।

भाजपा ने तस्वीर में कही ये बात

भाजपा ने लिखा-इस बार होगा भ्रष्टाचारी रावण का दहनभाजपा ने एक्स पर कार्टून की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- इस बार होगा भ्रष्टाचार के रावण का दहन। साथ ही पोस्ट किए गए वीडियो में रावण पर तीर चलाते हुए कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में अत्याचार करने वाली कांग्रेस सरकार को बदलना है।