Best Selling Cars इंडियन मार्केट में टाटा भी सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की नेक्सन इस समय काफी बिक रही है। कंपनी ने इस कार की कुल 15325 यूनिट्स सेल हुई है।भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक वैगनआर है। इस कार की कुल 16250 यूनिट्स की सेल की थी।

डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पिछले महीने जमकर लोगों ने खरीदारी की है। इसका साफ सितंबर की सेल्स रिपोर्ट में देखा जा सकता है। आपको बता दें, मार्केट में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है। आज हम आपके लिए सितंबर में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं किन कार की कितनी यूनिट्स सेल हुई है।

Baleno

मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। इस कार की कुल 18,417 यूनिट्स सेल हुई है। लेकिन ब्रिकी में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। सिंतबर 2022 में कंपनी ने इसकी कुल 19,369 यूनिट्स सेल की थी। इस कार की कीमत 6.61 लाख रुपये है।

Maruti Wagon R

भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक वैगनआर है। आपको ये कार हर गली में दिख जाएगी। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार की कुल 16,250 यूनिट्स की सेल की थी। लेकिन ब्रिकी में पिछले साल के इसी महीने से तुलना करें तो गिरावट हुई है। कंपनी ने सितंबर 2022 में इस कार की कुल 20,078 यूनिट्स सेल की थी।