ओप्पो ने आज भारत में अपनी दूसरी पीढ़ी का क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन यानी Oppo Find N3 Flip को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस में कई अपग्रेड दिए है। इसमें एक नया चिपसेट और कैमरे अपग्रेड शामिल हैं। बता दें कि इस डिवाइस में आपको 12GB रैम और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

जानी मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने लेटेस्ट फ्लिप फोन को लॉन्च कर दिया है। Oppo Find N3 Flip को आज यानी गुरुवार को कंपनी के लेटेस्ट क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल के रूप में भारत में लॉन्च किया गया।

फीचर्स की बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 12GB रैम, मीडियाटेक के ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट और 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में आती है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Oppo Find N3 Flip की कीमत

कीमत की बात करें तो भारत में Oppo Find N3 Flip के सिंगल 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये तय की गई है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस हैंडसेट को क्रीम गोल्ड, मिस्टी पिंक, स्लीक ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

इस डिवाइस की सेल 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू हो रही है, जिसके बाद आप इसे ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और देश भर के रिटेल स्टोरों खरीद सकते हैं।

ऑफर्स की बात करें इस फोन पर आपको ओप्पो डिवाइश को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा12,000 कैशबैक ऑफर भी मिल सकता है।