अगर आप नया 5G स्मार्टफोन के साथ अपने लिए नया स्मार्टवॉच और बड्स चाहते है तो आपके पास बेहतर मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Xiaomi अपने यूजर्स के लिए एक नया डील लेकर आया है। इसमें कस्टमर्स को रेडमी नोट 12 5G के साथ रेडमी वॉच 3 और रेडमी बड्स शामिल है। कंपनी इसपर 13 हजार रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है।

त्यौहारी सीजन सेल शुरू हो गई है, जिसमें कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए बेहतर ऑफर्स और डील्स लाती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए शाओमी ने भी अपने TechseSmartDilseSmart ऑफर को शुरू कर दिया है। इसमें कंस्टमर्स को बेहतरीन डील के साथ 13000 रुपये तक की बच कर सकते हैं।

 

हाल ही में Xiaomi India ने एक एक्सक्लूसिव फेस्टिव डील की जानकारी दी है। इस डील में कंपनी आपको एक साथ 4 प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर मिल रहा है। इसमें Redmi Note 12 5G, Redmi Watch 3, Redmi Buds 4 और 10000mAh Mi पॉकेट पॉवर बैंक मिलता है। अगर आप इन प्रोडक्ट्स को अलग-अलग खरीदते है तो इसकी कुल कीमत 33,696 रुपये होगी। मगर Xiaomi इन प्रोडक्ट को सिर्फ 19,999 रुपये में बंडल कर रहा है। आइये ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi स्मार्ट टेक बंडल के फायदे

Xiaomi के स्मार्ट टेक बंडल में चार प्रोडक्ट लिस्ट किए गए हैं , जिसमें Redmi Note 12 5G 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला फोन, Redmi Watch 3, Redmi Buds 4 और Redmi बड्स 4 शामिल है।

अगर Redmi Note 12 की बात करें तो इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- मिस्टिक ब्लू, मैट ब्लैक और सनराइज गोल्ड/फ्रॉस्टेड ग्रीन में आता है।

वहीं अगर Redmi Watch 3 की बात करें तो यह दो कलर वेरिएंट (एक्टिव चारकोल ब्लैक/प्लैटिनम ग्रे) में उपलब्ध है। Redmi बड्स 4 को भी दो रंगों में ब्लैक/एयर व्हाइट में पेश किया गया है। इसके साथ आने वाला 10000mAh Mi पॉकेट पावर बैंक प्रो ब्लैक कलर में आता है।

टेक से स्मार्ट बंडल सेल mi.com पर लाइव है। इसके अलावा Redmi Note 12 5G mi.com, Amazon.in, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

हो रहा है हजारों का फायदा

इस टेक से स्मार्ट बंड के साथ आपको लगभग 13000 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसकी मौजूदा कीमत 33,696 रुपये है, लेकिन Xiaomi इसे ऑफर के तहत सिर्फ 21,999 रुपये में ला रहा है।

इसके अलावा कंपनी आपको ICICI क्रेडिट कार्ड, ICICI नेट बैंकिंग और HDFC क्रेडिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी।