कंपनी Mahindra XUV300 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 90000 रुपये तक की छूट दे रही है। खरीदार वेरिएंट के आधार पर इन छूटों का लाभ मुफ्त एक्सेसरीज़ और नकद छूट के रूप में उठा सकते हैं। वहीं अक्टूबर 2023 में Mahindra की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार XUV400 पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है।

इस महीने Mahindra XUV300, XUV400, Bolero, Bolero Neo और Marrazo पर 1.25 लाख रुपये तक की बड़ी छूट दे रही है। कंपनी अपने इन मॉडलों पर एक्सचेंज बोनस, नकद छूट और एक्सेसरीज के रूप में छूट आफर कर रही है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में Mahindra XUV700, Scorpio-N, Scorpio Classic और Thar पर कोई ऑफर नहीं है। आइए, महिंद्रा द्वारा अलग-अलग मॉडलों पर ऑफर की जा रही छूट के बारे में जान लेते हैं।

Mahindra XUV300

कंपनी Mahindra XUV300 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट दे रही है। खरीदार वेरिएंट के आधार पर इन छूटों का लाभ मुफ्त एक्सेसरीज़ और नकद छूट के रूप में उठा सकते हैं। हुड के तहत, महिंद्रा XUV300 में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड एएमटी के साथ आते हैं।

Mahindra XUV400

अक्टूबर 2023 में Mahindra की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार XUV400 पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये की नकद छूट दी जा रही है। वहीं, ESC वाले XUV400 वेरिएंट पर 50,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। EC वेरिएंट को पावर देने वाली 34.5 kWh की बैटरी है, जो प्रति चार्ज 375 किमी की दावा की गई रेंज प्रदान करती है। इसके EL वेरिएंट में 39.4 kWh बैटरी का उपयोग किया गया है, जो प्रति चार्ज 456 किमी की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है।

Mahindra Marrazo

ग्राहक महिंद्रा मराजो के सभी वेरिएंट पर 73,300 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। Marazzo में 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 123 hp की पावर और 300 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।