प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम को सभी जिलो में आयोजित किया जा रहा है।जिसको लेकर बालोतरा में आज गुरुवार सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता रखी गई है।

कार्यक्रम जिला सह संयोजक शांतिलाल सुथार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उनके कार्यकाल में जो जन कल्याण के कार्य हुए है उनकी जानकारी देने को महिला एंव बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार सुबह 11 बजे लघु उद्योग मंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता करेगी।

कार्यक्रम जिला संयोजक गणपत बांठिया ने बताया कि लघु उद्योग मंडल में प्रेस वार्ता करके सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण होने की जानकारी राज्य मंत्री द्वारा दी जाएगी व इसके साथ प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जो जन कल्याण के कार्य हुए है उनको दर्शाया जाएगा जिसका अवलोकन राज्य मंत्री द्वारा किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि राज्य मंत्री का स्वागत पचपदरा विधायक अरुण चौधरी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मंत्री मंजू बाघमार कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी करेगी।