क्या आपको भी सेडान कारें पसंद है तो आज हम आपके लिए इंडियन मार्केट में आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार Drize है। जिसे 2024 के मध्य में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव हो सकता है।होंडा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Amaze जल्द ही एक नई जनरेशन में आएगी।
भारतीय बाजार में इस समय एसयूवी की डिमांड अधिक है जिसके कारण सेडान की लोकप्रियता में गिरावट आई है, लेकिन आज भी सेडान का को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। जिसके कारण वाहन निर्माता कंपनियां भी नए मॉडल को पेश कर रही है। क्या आपको भी सेडान कारें पसंद है तो आज हम आपके लिए इंडियन मार्केट में आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास हो सकता है।
New-Gen Maruti Suzuki Drize
भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार स्विफ्ट है। जिसे 2024 के मध्य में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव हो सकता है। इंजन के तौर पर इसमें 1.2 लीटर मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 35 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक हो सकता है।
2024 New-Gen Honda Amaze
होंडा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान जल्द ही एक नई जनरेशन में आएगी। ये 2024 में लॉन्च होने वाला चार पहिया वाहन मौजूदा पीएफ2 प्लेटफॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर बेस्ड होगा। ये 90 बीएचपी और 110 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सेफ्टी के तौर पर ADAS फीचर मिल सकता है।