BMW ने भारत में iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। नई iX1 भारत में पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में बेची जाएगी और यह ऑटोमेकर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग के लिए उपलब्ध है। BMW iX1 की डिलीवरी अक्टूबर 2023 से शुरू होगी।

प्रीमियम कार निर्माता कंपनी BMW ने भारत में iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इसके साथ ही BMW iX1 भारतीय लग्जरी कार बाजार में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प पेश करने वाला पहला मॉडल बन गया है।

नई iX1 भारत में पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में बेची जाएगी और यह ऑटोमेकर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग के लिए उपलब्ध है। BMW iX1 की डिलीवरी अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

BMW iX1 EV की रेंज

All New BMW iX1 ऑटोमेकर की xDrive ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर 440 किमी तक की रेंज का वादा करती है। ऑटोमेकर की पांचवीं पीढ़ी की ईड्राइव तकनीक द्वारा संचालित, iX1 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड का भी वादा करती है।

BMW iX1 EV की बैटरी और पावरट्रेन

इस ईवी को पावर देने वाला एक 66.4 kWh बैटरी पैक है, जो दोहरी इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया है और ये प्रत्येक एक्सल पर फिट होता है और AWD के माध्यम से सभी चार पहियों पर पावर भेजता है। ये इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होने का दावा करती है। iX1 में लगा इलेक्ट्रिक पावरप्लांट 308 bhp की अधिकतम पावर और 494 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।