भारत आज इतिहास रचने वाला है। मिशन मून के तहत बुधवार शाम चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसरो के इस मिशन पर देश ही नहीं, दुनिया की भी नजरें टिकी हैं। पूरा देश आज इसरो के मिशन के सफल होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है।

वैज्ञानिकों को नहीं मिला वेतन'

दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन अखबारों में इस तरह की खबरें हैं कि वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।'