NO Confidence Motion 2023: लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा का दूसरा दिन है। कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी भाषण दे रहे है।

सदन में राहुल गांधी ने एक किसान का वाक्या याद करते हुए बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक किसान ने मुझे रुई का बंडल दिया। उसने कहा कि मेरे पास राहुल जी केवल यही बचा हुआ है। इसके अलावा मेरे पास कुछ नहीं बचा। राहुल ने आगे कहा कि जब मैनें किसान से पूछा कि उसे बीमा का पैसा मिला। तो इसपर किसान ने जवाब दिया नहीं। भारत के बड़े उद्योगपतियों ने उसे छीन लिया। राहुल ने कहा कि मैंने अजीब सी चीज देखी। उसके दिल में जो दर्द था, वो दर्द मैंने महसूस किया। उसका दर्द मेरा दर्द बन गया।'

भारत एक आवाज है- राहुल गांधी

सदन में जोरदार हंगामे के बीच राहुल गांधी ने भारत को एक आवाज बताया और कहा कि लोग कहते हैं कि ये देश है, कोई कहता है कि ये अलग अलग भाषाएं हैं। कोई कहता है कि धर्म है। ये सोना है। ये चांदी है। मगर सच्चाई है कि देश एक आवाज है। यह देश सिर्फ एक आवाज है। दर्द है, दुख है, और कठिनाई है। अगर हमें इस आवाज को सुनना है तो हमारे दिल में जो अहंकार है। हमारे जो सपने हैं, उनको हमें परे करना पड़ेगा। जब हम अपने सपनों को परे करते हैं तब हमें हिंदुस्तान की आवाज सुनाई देती है। अब आप कहोगे ये बात मैंने अविश्वास प्रस्ताव में क्यों कहीं?