विश्व में कोरोना की फिर से आहट, नए वैरिएंट को वैज्ञानिकों ने बताया सबसे घातक, डब्ल्यूएचओ ने इसी साल मई महीने में कोरोना वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की श्रेणी से हटा दिया था। इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि कोरोना वायरस का दुनिया से अंत हो गया है लेकिन, ऐसा नहीं है। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश इंडोनेशिया में वैज्ञानिकों ने कोरोना के ऐसे खतरनाक वैरिएंट की खोज की है, जो ओमिक्रॉन से भी ज्यादा जानलेवा है और खतरनाक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह वैरिएंट 113 यूनीक म्यूटेंट वाला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट हो सकता है। साथ ही वैज्ञानिकों ने इस वैरिएंट को अब तक का सबसे घातक वैरिएंट करार दिया है, इंडोनेशिया में वैज्ञानिकों को कोरोना का सबसे नया और घातक वैरिएंट मिला है, रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले 50 म्यूटेंट वाला ओमिक्रॉन कोरोना वायरस को सबसे अधिक घातक और तेजी से संक्रमण करने वाला वैरिएंट था। लेकिन, इंडोनेशिया में वैज्ञानिकों ने जिस वैरिएंट की खोज की है, वह 113 यूनीक म्यूटेंट के साथ ऑमिक्रोन को भी पीछे छोड़ देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्पाइक प्रोटीन वायरस की सतह पर पाया जाता है और इसे मानव कोशिकाओं से जुड़ने और प्रवेश करने में मदद मिलती है। अधिकांश कोरोना टीके मानव शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं और स्पाइक प्रोटीन को टारगेट करके उन पर हमला करते हैं। ये यूनीक म्यूटेंट स्पाइक प्रोटीन को काफी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे ये अधिक खतरनाक हो जाते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड वायरस का यह नया वैरिएंट एक पुराने कोविड मरीज से उत्पन्न हुआ है जो महीनों से संक्रमण से पीड़ित है। इन पुराने रोगियों में आम तौर पर एड्स या कीमोथेरेपी से गुजरने के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है जो कि कोविड वायरस से लड़ने की क्षमता को कम कर देती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પુષ્ય નક્ષત્રનો મહિમા
#buletinindia #gujarat #pushyanakshatra
नई कार की डिलीवरी से क्यों जरूरी है PDI, नहीं तो गाड़ी बन जाएगी सिरदर्द
New Car PDI Checklist अगर आप नई कार की डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो उसकी प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन...
कोटा केयर्स के तहत समुन्नत कैम्पस में किया छात्रों से संवाद: गलतियों से घबराओ मत, इन्हें स्वीकारो और सुधार करोः डॉ.रविन्द्र गोस्वामी
कामयाब कोटा एवं कोटा केयर्स अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी गुरुवार को जवाहर नगर...
કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ આજે ગુજરાતના પ્રવાસે , જાણો શું છે તેમનું શેડ્યૂલ?
ગુજરાતમાં ચૂંટણીનો માહોલ જામ્યો છે. આવા સંજોગોમાં ગુજરાતની જનતાને આકર્ષવા દિગ્ગજ નેતાઓ વિવિધ...
રાજનીતિનો છ દાયકા જેટલો બહોળો અનુભવ ધરાવતાં અને દલિત શ્રમજીવી સમાજમાંથી આગળ આવેલા પક્ષના પીઢ અને નિષ્કલંક આગેવાન શ્રી મલ્લિકાજુૅન ખડગેજીને કાૅંગ્રેસ અધ્યક્ષ તરીકે ચૂંટાઇ આવવા બદલ શુભેચ્છા પાઠવતાં લાઠી ના ધારાસભ્ય પુર્વ સાંસદ શ્રી વિરજીભાઇ ઠુમ્મર
આજરોજ અત્રે -પત્રકારોને જણાવ્યું હતું કે એક તરફ ઓલ ઇન્ડિયા કોંગ્રેસ કમિટીના પૂર્વ અઘ્યક્ષ અને...