नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Lok Sabha Eletion) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhatiya Janata Party) ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh), राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास (Raghubar Das) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय (Bandi Sanjay) और  सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री

नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।