गुवाहाटी,  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के वायरल वीडियो के जारी होने के समय पर सवाल उठाया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले इसे जारी करना राजनीति है। मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विपक्ष शासित राज्यों में होती है दुष्कर्म की अधिक घटनाएंः सीएम

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ विपक्ष शासित राज्यों में दुष्कर्म की घटनाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मणिपुर या अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा

इस घटना के संबंध में यह मामला बहुत पहले ही दर्ज किया गया था, इसका वीडियो उपलब्ध था। यह संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले जारी हुआ। इसलिए, कुछ प्रकार की राजनीतिक चीजें शामिल हैं।