गुनौर : पन्ना पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पियूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सलेहा में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा कस्बा सलेहा बस स्टैंड में समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा है। जिले में जारी अभियान को लेकर पन्ना पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के समस्त थाना एवं चौकी पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजन किए जा रहे हैं।

अभियान अभिमन्यु के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रुण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि महिला संबंधी अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

एवं लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरुक करने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।सलेहा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में सलेहा पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान लोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान के तहत सलेहा बस स्टैंड में पोस्टर चिपकाकर लोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 *सलेहा कस्बा में निकाला फ्लैग मार्च*

 कस्बा में अमन शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला गया। विनोद एसडीओपी पियूष मिश्रा की अध्यक्षता में निकाले गए गए फ्लैग मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च बस स्टैंड से संपूर्ण कस्बा,बाजारों से होकर निकला। पीयूष मिश्रा ने बताया कि जिला पन्ना पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर सलेहा कस्बा में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान गुनौर एसडीओपी पीयूष मिश्रा, सलेहा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया, एवं सलेहा थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा