Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

गोरखपुर में वैक्सीन ने कोरोना को दी जबरदस्त मात, पॉजिटिव मिले मरीजों को गंभीर नहीं कर पाया संक्रमण

गोरखपुर जिले में पुन: लौटे कोरोना को टीकाकरण ने जबरदस्त मात दी है। जितने लोग संक्रमित हुए, उन सबने कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज लगवाई है। इसलिए कोरोना उन्हें गंभीर नहीं कर पाया। जिन दो संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, वे पहले से गंभीर रूप से बीमार थे, जांच में कोरोना की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई थी। उनके भर्ती होने का कारण कोराना नहीं था। उन दोनों ने भी टीका लगवाया था, इसलिए अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे।

अब जिले में मात्र 14 संक्रमित हैं, जिनका घर पर उपचार चल रहा है। 28 मार्च से अब तक 378 लोग संक्रमित हुए। इनमें से 56 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया, जिसमें 20 कैदी भी शामिल हैं। एक 10 माह के बच्चे को छोड़कर शेष सभी लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवा लिया है। टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता जरूरी है। वैक्सीन, कोरोना को शरीर में प्रवेश करने से रोकती नहीं है, उसकी गंभीरता को कम करती है। वैक्सीन ने अपना पूरा काम किया, लोगों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि टीका लगवाने के बाद भी भीड़ में जाने से बचें। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि रोगियों के बीच शारीरिक दूरी बनाकर ओपीडी में खड़ा करें। मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की प्रभारी सुनीता पटेल ने बताया कि अभी तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से एक बच्चे को छोड़कर सभी ने वैक्सीन लगवाई है। इसलिए किसी की तबीयत कोरोना की वजह से गंभीर नहीं होने पाई। लोगों की सुविधा के लिए फोन व मोबाइल नंबर 0551-2202205, 9532041882, 9532797104 जारी कर दिया गया है। जरूरत पड़ने इन नंबरों पर मदद ले सकते हैं।

मिले कोरोना के दो संक्रमित

कोविड संक्रमण की जांच में गुरुवार को दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जबकि पांच लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बिछिया व मोहद्दीपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। पहली लहर से अब तक 68811 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67925 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

Search
Categories
Read More
ગુમ થયેલ મહિલાની લાશ કૂવામાંથી મળી આવતા ચકચાર
ગુમ થયેલ મહિલાની લાશ કૂવામાંથી મળી આવતા ચકચાર
By Dharamshibhai Moladiya 2022-08-09 01:01:05 0 147
વલભીપુર શહેર કોંગ્રેસ પ્રમુખનું રાજીનામું સ્વીકારવા મા ન આવ્યું
વલભીપુર શહેર કોંગ્રેસ પ્રમુખનું રાજીનામું સ્વીકારવા મા ન આવ્યું
By Hemant Dabhi 2022-10-10 12:51:57 0 32
NDA गठबंधन में पड़ी फूट! BJP का साथ नहीं देगी पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की हफ्ते भर चलने वाली...
By Hemant Sharma 2024-07-31 11:49:45 0 0
खाद्य सुरक्षा टीम ने धनिये की दो फर्मो पर मारा छापा, 4 टन धनिया सीज कर 4 सेम्पल लिए
राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिलावट के खिलाफ शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत कोटा...
By Ajam Choudhary 2024-07-11 14:53:49 0 0