नई दिल्ली,  England King Charles III: ब्रिटेन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। आज ब्रिटेन के नए शासक किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी होनी है। किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए लगभग 100 राष्ट्राध्यक्ष, राजपरिवार समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह का आयोदन लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा।

एलिजाबेथ की मौत के बाद बनें ब्रिटन के राजा

किंग चार्ल्स तृतीय ने बीते साल सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य देशों के सम्राट के दावेदार बने थे, आज शपथ लेते ही वह इन देशों के सम्राट बन जाएंगे। किंग चार्ल्स आज देश के कानून और चर्च ऑफ इंग्लैंड को बना रखने की शपथ लेंगे। उनका यरूशलेम के पवित्र क्रिस्म तेल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा उन्हें क्राउन ज्वेल्स पहनाया जाएगा। जो इंग्लैंड के सम्राट की शक्ति का प्रतीक हैं।

बग्घी में सवार होकर वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचेंगे किंग चार्ल्स और कैमिला

किंग चार्ल्स अपनी दूसरी पत्नी महारानी कैमिला के साथ बग्घी में सवार होकर वेस्टमिंस्टर एब्बे में पहुंचेंगे। महारानी कैमिला भी इस राज्याभिषेक से गुजरेंगी। बता दें कि ताजपोशी के बाद सम्राट चार्ल्स और महारानी कैमिला, गोल्ड स्टेट कोच में बैठकर राजमहल वापस आएंगे। किंग चार्ल्स तृतीय की कैमिला से दूसरी शादी है, उन्होंने पहली शादी राजकुमारी डायना से हुई थी। दिवंगत महारानी एलिजाबेथ ने पिछले साल कैमिला को क्वीन कॉन्सर्ट की उपाधि लेने का आशीर्वाद दिया था, हालांकि पता चलता है कि जनता अभी भी उनके इस खिताब को लेकर असहज है।

किंग चार्ल्स तृतीय के बेटे व पोते भी होंगे शामिल

  • बता दें कि किंग चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे और सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम राज्याभिषेक में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वह अपने पिता पिता के सामने घुटने टेककर वफादारी की प्रतिज्ञा लेंगे।
  • इसके अलावा इस समारोह से उनके छोटे भाई राजकुमार हैरी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि उनकी पत्नी मेगन मार्कल के इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगी।
  • साथ ही प्रिंस विलियम का सबसे बड़ा बेटा जॉर्ज भी इस भव्य समारोह का गवाह बनेगा। साथ ही उनके दो छोटे बच्चे शार्लोट और लुइस भी समारोह में शामिल होंगे। वह किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए भव्य जुलूस में शामिल एक गाड़ी में सवार होकर एब्बे पहुंचेंगे।