CM शिवराज ने ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के किसानों के खाते में डाले लगभग 160 करोड़ रुपए ओलावृष्टि से हमारे किसानों की फसल खराब हुई। लगभग 160 करोड़ रुपये की राशि ओलावृष्टि से प्रभावित विभिन्न जिलों के किसानों के खाते में आज डाली है। किसानों के हर संकट में भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी है। खराब फसल का सर्वे ठीक से हो इसलिए सरकार ने अलग अलग विभागों के अधिकारियों की टीम का गठन किया था। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली भी हमने स्थिगत की थी, किसान की हर संभव मदद करने का संकल्प हमारा है।

मुख्यमंत्री ने कहा- मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जो प्राकृतिक आपदा में 50% से अधिक फसलों को नुकसान होने पर किसानों को 32,000 प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दे रहा है। देश में किसी और राज्यों में इतनी राशि नहीं दी जाती है, किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा की राशि भी दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी जिला कलेक्टर्स जुड़े हुए हैं। क्राफ्ट कटिंग एक्सपेरिमेंट से लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर फसल बीमा का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

आगे कहा कि, सर्वे में कोई आपत्तियां हों तो उनका निराकरण करें। हमारा किसानों को पूरी तरह से मदद करने का संकल्प है। हमने प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली और कर्ज का ब्याज भरने का फैसला भी लिया था ताकि अगले साल उन्हें जीरो प्रतिशत ब्याज पर फिर कर्ज मिल सके।