भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग ने मीडिया में बयान जारी कर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सबसे बड़े और व्योवृद्ध नेता का जाना पंजाब की राजनीति में एक शून्यता पैदा कर गया। उनके जाने में पंजाब की राजनीति में एक युग की समाप्ति हो गई।
श्री चुग ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक ऐसी शक्सियत थे जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई से लेकर जीवन के अन्तिम समय तक पंजाब की आवाज को उठाया और जनता की लड़ाई लड़ी, सबसे अधिक बार पंजाब के मुख्य्मंत्री रहे, प्रकाश सिंह बादल जी राजनीती में एक वृक्ष की तरह थे।
श्री चुग ने कहा कि श्री बादल देश को सर्वोपरि रख कर हमेशा कार्य किया, चाहे लोकतन्त्र के प्रहरी के रूप में जेल जाना और आन्दोलन करना हो या जन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाना। वो एक बहुत बड़े दिल के नेता थे, उनकी देश और पंजाब प्रदेश को समर्पित जीवन यात्रा को शब्दोें में बयां नहीं किया जा सकता।
श्री चुग ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना घर से एक बड़े बुजुर्ग के जाने के समान है, उनकी कमी हमेशा पंजाब की राजनीति में कभी नहीं भरी जाएगी। पंजाब के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति उनका असीम प्रेम था, और पंजाब के प्रत्येक व्यक्ति के लिए बादल साहब एक बड़ी सम्मानित शख्सियत थे और रहेंगे।