बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी बुधवार रात मथुरा आए। यहां उन्होंने वृंदावन और बरसाना में देवकीनंदन ठाकुर के साथ साधु संतों से मुलाकात की।
बुधवार की देर रात मथुरा पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संतों का आशीर्वाद लिया और उनसे अध्यात्म पर चर्चा की। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मनोज तिवारी बुधवार की देर रात अचानक वृंदावन पहुंचे। रात में वह परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के महंत सुतीक्षण दास महाराज से मुलाकात की। करीब आधा घंटे तक चली मुलाकात के दौरान दोनों ने अध्यात्म पर चर्चा की।
इसके बाद रात करीब 11:30 बजे वे बरसाना पहुंचे और वहां विनोद बाबा से मुलाकात की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विनोद बाबा को शाष्टांग प्रणाम किया। कुटिया पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के पहुंचने पर विनोद बाबा ने उनको प्रसाद भेंट किया।