नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के दिन व्यापार जगत को बड़ा झटका लगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को निधन हो गया। केशव महिंद्रा 99 वर्ष के थे और उन्हें 100 वर्ष की आयु पूरा करने में ही कुछ ही महीनों का समय रह गया था।

बात दें, हाल ही में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की ओर से उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज अरबपति बताया गया था। उनकी संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर आंकी गई थी। आइए जानते हैं इनके बारे में....

कौन हैं केशब महिंद्रा?

  • केशब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था।
  • उनके पिता का नाम जगदीश चंद्र महिंद्रा था, जिन्होंने महिंद्रा ग्रुप की स्थापना की थी।
  • केशब महिंद्रा ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएशन किया है।
  • उन्होंने 1947 में 26 वर्ष की आयु में महिंद्रा ग्रुप को ज्वांइन किया था। इसके बाद उन्हें 1963 में चेयरमैन बनाया गया और 2012 तक वे इस पद पर थे। इसके बाद इनके भतीजे आंनद महिंद्रा को ग्रुप की कमान सौंपी गई।