Titanic Ship: वो जहाज जिसने कभी न डूबने का किया था दावा। रॉयल मेल शिप (RMS) टाइटैनिक (Royal Mail Ship (RMS) Titanic) इस जहाज को कभी भी भूला नहीं जा सकता है, क्योंकि यह अपने समय में सबसे बड़ा समुद्री जहाज हुआ करता था

इस जहाज का निर्माण 31 मार्च, 1909 से शुरू हुआ था और 26 महीनों के भीतर यानी 31 मई, 1911 को पूरा तैयार किया गया था। बता दें कि जब यह जहाज बनकर तैयार हो गया था,तो इसे देखने के लिए लगभग एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। जहाज के अंदरूनी पार्ट का काम खत्म होने के बाद,वर्ष 1912 को यह अपनी पहली और आखिरी यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी।

टाइटैनिक जहाज की पहली यात्रा

10 अप्रैल, 1912

टाइटैनिक जहाज कब डूबा?

14 अप्रैल, 1912

कितने की हुई मौत

कब मिला जहाज का मलबा

10 अप्रैल को शुरू हुई टाइटैनिक की पहली और आखिरी यात्रा

टाइटैनिक 10 अप्रैल, 1912 को इंगलैंड के साउथम्पटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई, लेकिन ठीक इसके चार दिन बाद जो हुआ वो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14-15 अप्रैल, 1912 को टाइटैनिक जहाज में चैन की निंद सो रहे लोगों की रात काल में तब्दील हो गई।