असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मु आज सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी।

इन पूर्व राष्ट्रपतियों ने भरी लड़ाकू विमान में उड़ान

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद इसमें उड़ान भर चुके हैं। 

तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं। आज असम दौरे का राष्ट्रपति मुर्मु का आखिरी दिन है। इससे पहले सात अप्रैल को उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया था और और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की थी।