नई दिल्ली,  Anil Antony Joins BJP कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताया था और कांग्रेस से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

अनिल एंटनी को आज भाजपा मुख्यालय में केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन लेकर पहुंचे। बता दें कि अनिल एंटनी ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सोशल मीडिया संयोजक के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी में विवाद हो गया था।