Jabalpur Crime News: मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म, बेटे को भी बनाया हवस का शिकार

समाज में पिता-पुत्री और पिता-पुत्र का रिश्ता सभी रिश्तों से बड़ा होता है चाहे वह सगा हो या सौतेला लेकिन इसी पिता के रिश्ते ने एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया है।

जिससे किशी का भी सिर शर्म से झुक जाए। जबलपुर में एक सौतेले पिता ने अपनी मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया। यहीं नहीं बाप ने इसके बाद बेटे को भी नहीं बक्शा। उसके साथ ही कुकृत्य किया। यह मामला सोमवार रात सामने आया। एक सौतेले पिता ने अपनी आठ साल की मासूम बेटी और दस साल के बेटे के साथ गलत कार्य किया। आरोपित ने बेटी के सामने बेटे से कुकृत्य किया और और बेटे के सामने बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी की हालात बिगड़ने पर मा उसे अस्पताल लेकर पहुंची तब इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। आरोपित पिता की तलाश की जा रही है।

आरोपित पहले भी कर चुका है घिनौनी हरकतः

पुलिस ने बताया कि आठ साल की मासूम बालिका और दस साल का बालक सोमवार को घर पर थे। घर पर उनके साथ उनका सौतेला पिता था। मां रोजाना की तरह काम पर चली गई। इस दौरान सौतेले पिता ने अपनी मनसूबे पूरे किए और बालिका से हैवानियत की। घटना में बालिका बुरी तरह से जख्मी हो गई। देर शाम मां काम से वापस लौटी, तो देखा कि बेटी दर्द से करह रही है उसे रक्तस्त्राव हो रहा था। बेटी बेहोशी की अवस्था में थी। यह देख महिला ने तत्काल बालिका को उठाया और मेडिकल अस्पताल ले गई। घटना की जानकारी अस्पताल में मा ने चिकित्सकों को दी जिसके बाद पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में भी बालक और बालिका के साथ ऐसा कर चुका था। इधर अस्पताल में भर्ती मासूम बालिका की हालत में पहले से सुधार हुआ है।