कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत पहुंचे हैं। मानहानि केस में सूरत की मजिस्ट्रेट कोर्ट से सजा के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। राहुल गांधी के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं।

राहुल गांधी के सूरत पहुंचने का वीडियो सामने आया है। इसमें उनके साथ प्रियंका गांधी भी दिख रही हैं। राहुल के साथ अशोक गहलोत और भूपेश बघेल भी हैं।