उत्तर प्रदेश में अब पुलिस बदमाशों से डरती नहीं है, पीछे नहीं भागती है। गाेली का जवाब गोली से देती है। यही वजह है कि अब बदमाश पुलिस पर गोली चलाने से डरते हैं। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने प्रदेश में भाजपा सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर शनिवार को कलक्ट्रेट में बैठक करते हुए कहीं उन्होंने बताया कि छह साल पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उस वक्त भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर थी। सत्ता में बदलाव होने पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई, जिसकी वजह से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है
Ghaziabad : सपा शासन में प्रदेश में चरम पर था अपराध, अब पुलिस गोली का जवाब गोली से देती है- असीम अरुण
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/photos/2023/03/nerity_47af4cfefd7a494837a41f4c6fbebdf7.jpg)