नई दिल्ली,   भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने यौन उत्पीड़न की पीड़ितों का उल्लेख किया था। इसकी जानकारी मांगने के लिए अब दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। इस मामले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'हम ऐसी हरकतों से डरेंगे नहीं।'

46 दिन बाद राहुल से पूछ रहे है...

खरगे ने कहा, 'वे हमें कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस तरह की हरकतों से हम डरेंगे नहीं। हम मजबूती से खड़े रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा 46 दिन पहले समाप्त हुई थी और अब वे पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी वहां किससे मिले थे। हजारों लोग उनसे मिले और अपनी समस्याएं साझा की। अब दिल्ली पुलिस उन्हें पहचानने के लिए कह रहे हैं।'

स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे थे राहुल गांधी के आवास

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में राहुल गांधी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न पीड़ितों का उल्लेख किया था। इस संबंध में जानकारी मांगने के लिए दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था। वहीं, 19 मार्च को स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे थे।