अहमदाबाद मंडल के विरमगाम-महेसाणा-पालनपुर सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य हेतु महेसाणा-पाटन-महेसाणा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 06 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022 तक एक सप्ताह के लिए बंद रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है:

निरस्त ट्रेन

· ट्रेन संख्या 09483 महेसाणा-पाटन स्पेशल 06 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022 तक

· ट्रेन संख्या 09484 पाटन-महेसाणा स्पेशल 06 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022 तक

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।