मुुगलो के खिलाफ आलाब युद्ध में प्रणों को न्योछावर करने वाले दस हजार असमिया सैनिकों को आज साम टाई आहोय युव परिषद असम के मोरान आंचलिक समिति के सौजन्य से मोरान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मोरान के श्री सिद्धि हनुमान मंदिर के समक्ष टायपा के केन्द्रीय समिति के सलाहकार उत्तम दिहिंगिंया, अध्यक्ष विजय राजकुवंर, सचिव रुद्रसागर बुढ़ागोहांई ने दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात सभी टायपा कार्यकर्ताओं एवं अजायुछाप के चराईदेव जिला समिति के उपाध्यक्ष पल्लव शर्मा ने भी बीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विजय रांजकुवंर एवं रुद्रसागर बुढ़ागोहांई ने वकतव्य रखते हुए बीरों को याद किया।