लखनऊ। माॅं पीताम्बरा का 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन गोमती तट उपासना स्थल झूलेलाल वाटिका पर विश्व कल्याण की कामना के साथ गुप्त नवरात्रि के अवसर पर आगामी 22 जनवरी से 30 जनवरी तक सम्पन्न होगा। महायज्ञ का सयोजन दंडी सन्यासी श्री रामाश्रम जी महाराज एवं अध्यक्षता नाथ सम्प्रदाय के योगी राकेशनाथ महाराज कर रहे हैं।

दण्डी स्वामी श्री रामाश्रम महाराज ने बताया कि यज्ञ को इस संकल्प के साथ किया जा रहा है कि सभी हिदू सनातन सूत्र से जोड़ते हुए सर्वोच्च भारत का निर्माण हो। 108 कुंडीय महायज्ञ में सवा पांच करोड़ आहुतियां यज्ञ शाला में अर्पित की जाएंगी। राष्ट्र सुरक्षा व लोक कल्याण के लिए महायज्ञ में हजारों धर्मावलम्बी भाग लेंगे। यह पावन यज्ञ गोमती तट पर झूले लाल वाटिका के निकट होगा। 

 महायज्ञ में 22 जनवरी से सुबह आठ से अपराह्न एक बजे तक हवन का आयोजन होगा। यज्ञ के दिनों में दस हजार लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 5 से 8 बजे तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।