रात्रि में घर में सो रही बुजुर्ग महिला से सोने की कंठी लूटने की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार..

पुलिस अधीक्षक बाडमेर के निर्देशानुसार जिले में सम्पति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्रीमती नीरज शर्मा वृताधिकारी बालोतरा के सुपरविजन में श्री दाउद खान उ.नि. थानाधिकारी समदडी मय टीम द्वारा दिनांक 10.11.22 की रात्रि में मोतीसरा गांव में घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर कंठी लूटने की वारदात का खुलासा कर वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

घटना का विवरण :-   दिनांक 11.11.22 को प्रार्थी श्री गिरधारीलाल जाति चौधरी निवासी मोतीसरा ने पुलिस थाना समदडी पर रिपोर्ट पेश की कि कल दिनांक 10.11.22 की रात्रि 10ः30 बजे मेरे रिश्तेदार पाबूदेवी पत्नि पुरखाराम उम्र 70 साल निवासी मोतीसरा अपने घर में सो रही थी की अचानक दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे तो पाबूदेवी ने चिल्लाना शुरू किया तो वे दोनों व्यक्ति पाबूदेवी की छाती पर बैठ गये और मुॅह में कपडा ठूंस दिया और गले में पहनी सोने की कंठी को जबरन तोडकर साथ लेकर भाग गये है वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।  

कार्यवाही पुलिस :-  बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्री दाउदखांन उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना समदडी मय जाब्ता के तुरन्त घटनास्थल पहुॅच कर बुजुर्ग महिला का तुरंत मेडिकल करवाकर घटना की सम्पूर्ण जानकारी कर घटनास्थल का निरीक्षण कर मुलजिमानों एवं उनके द्वारा प्रयुक्त मोटरसाईकिल के पदचिह्नों पता किया गया। घटनास्थल देखकर पीडिता के घर से किसी पूर्व परिचित व्यक्ति द्वारा घटना कारित करना प्रतीत हुआ। मोतीसरा गांव में पुरखाराम चौधरी उम्र करीब 73 साल अपनी पत्नि पाबूदेवी के साथ रहता है। पुरखाराम के दोनों बेटे आंध्रप्रदेश रहते है। पुरखाराम आज से करीब 10 साल पहले एक्सीडेंट होने के बाद मानसिक रूप से बीमार हैं। शाम के समय गोली लेने के बाद वह सो जाता हैं तथा उस दौरान उसको किसी बात का पता नहीं रहता है। अज्ञात मुलजिमानों को इस बात का पता था तथा उनको उनके घर में प्रवेश करने का रास्ता भी मालूम था जिसमें बिना दरवाजे को खोलकर घर में प्रवेश किया जा सकता था। पुलिस ने इस आधार पर उनके परिवार वालों तथा गांव वालों से सूचना प्राप्त की तो मनोहर भारती निवासी मुरडिया पाली नाम के व्यक्ति द्वारा उनके घर में पूर्व में काम करना तथा घटना के दिन उनकों मायलावास में देखना ज्ञात हुआ। इस आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के बारें में मुखबीरी एवं आसूचना के आधार पर निगरानी रखकर दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई तो प्रकरण का खुलासा हुआ।

गिरफ्तारशुदा मुलजिम मनोहर भारती पिछले 02 साल से मोतीसरा गांव में लकडी का काम करने के लिए आया था। आज से करीब 6-7 माह पूर्व मनोहर भारती ने पीडिता के घर पर भी लकडी का काम किया था। लकडी के काम के दौरान उसने पीडिता के बेटे से रूपये बकाया होना बताया था। मनोहर भारती आवारा एवं बदमाश प्रवृति का व्यक्ति हैं जो लोगों से पैसे ले लेता हैं तथा बाद में काम नहीं करता है।

उस पर कई लोगों का कर्जा है। आरोपी मनोहर भारती अपने पास अपाची बाईक रखता है। दूसरा आरोपी नरपत राम भील निवासी मुरडिया लेटा जालोर में ग्रेनाईट फैक्ट्री में मजदूरी करता हैं तथा 6-7 दिन पूर्व ही अपने गांव आया था। मनोहर भारती ने उसको यह घटना कारित करने के लिए अपने साथ लिया तथा दिनांक 10.11.22 की रात को 8 बजे मोतीसरा गांव आये। मोतीसरा गांव में करीब 02 घंटे तक खेतों में छुपे रहने के बाद रात को 10ः30 बजे पीडिता के घर वारदात करने जाते है। दोनों आरोपी घर के अंदर घुसकर सोती हुई बुजुर्ग महिला के गले में पहनी कंठी को लूट लेते हैं। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके मुॅह में आरोपी द्वारा कपडा ठूंस दिया जाता हैं।

महिला के चिल्लाने पर गांव वाले इकट्ठा होते हैं उस दौरान दोनों आरोपी अलग अलग दिशा से भाग जाते है। आरोपी मनोहर भारती ने अपने उपर लोगों के कर्जा को चुकाने के लिए पैसों के लिए यह वारदात की है। मुलजिमान से अन्य वारदातों के बारें में गहनता से पूछताछ की जा रही है।   

गिरफ्तारशुदा मुलजिमान 

1. मनोहर भारती पुत्र केशा भारती जाति गौस्वामी उम्र 24 साल पेशा मजूदरी निवासी मुरडिया ग्राम पंचायत दिवांदी पुथा. रोहट जिला पाली  

2. नरपतराम पुत्र श्री रूघाराम जाति भील उम्र 20 साल पेशा मजदूरी निवासी मुरडिया ग्राम पंचायत दिवांदी पुथा. रोहट जिला पाली 

पुलिस टीमः- 

1. श्री दाउद खान उनि. थानाधिकारी समदडी

2. श्री चेलाराम सउनि. पुथा. समदडी 

3. श्री शैतानसिंह एचसी नं. 126 पुथा. समदडी

4. श्री जितेन्द्रसिंह कानि. 304 पुथा. समदडी 

5. श्री सुमेरमल कानि. नं. 1471 पुलिस थाना समदडी 

6. श्री रतनलाल कानि. नं. 1157 पुथा. समदडी 

7. श्री भूपेन्द्रसिंह कानि. डीसीआरबी बाडमेर