Chandra Grahan 2022 Time: चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को भारत में कितने बजे शुरू होगा, कहां, कब, कैसा आयेगा नजर?

Chandra Grahan 2022 का समय और साथ अन्य जानकारी

 चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, (Lunar Eclipse 2022 8 November मंगलवार को लगे जा रहा है. यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है जो भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में नजर आयेगा.

चंद्र ग्रहण लगने को वैज्ञानिक रूप से जहां अदभुत खगोलीय घटना मना जाता है वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को अशुभ माना जाता है. जानें साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत (Lunar Eclipse In India) में कहां-कहां नजर आने वाला है, चंद्र ग्रहण लगने और समाप्त होने का समय क्या है (chandra grahan start and end time) और सूतक काल कितने बजे (chandra grahan 2022 sutak time in india) से शुरू हो जायेगा. 

भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है.

रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक

पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक

मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक

रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक

भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक

विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक

प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक

धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक

चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक

भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक

चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक

बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक

नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक

अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक

सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक

उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक

पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक

तिरुवनन्तपुरम : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक

पणजी : शाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक

जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक 

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु,शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का पांच राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, ये सावधानियां बरतें

Chandra Grahan 2022 Latest News पंजाब में चंद्र ग्रहण इस साल 8 नवंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिये से इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है। इसका कई राशियाें पर प्रभाव भी पड़ सकता है। यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। चंद्र ग्रहण पर क्या रहेगी ग्रहों की चाल

ज्योतिष राहुल हांडा के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है. इसके अलावा, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। वहीं शनि और मंगल के आमने-सामने होने की वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे.। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से होता है।

किन राशियों पर ज्यादा प्रभाव?

ज्योतिष नीतिश वर्मा के अनुसार 8 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है। इसलिए इस दिन पांच राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इसलिए इन राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के दिन वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। इन जातकों को सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

डा. पुनीत गुप्ता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है. इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं. इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। 5 बजकर 32 मिनट में लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष प्रियंका कपूर ने अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।