पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म मरम्मत कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अहमदाबाद की बजाय साबरमती और मणिनगर स्टेशन से किया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं :-

शॉर्ट ऑरिजिनेट ट्रेनें

1. दिनांक 26.09.2022 से 29.09.2022 तक ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस मणिनगर स्टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट (रवाना) होगी।

2. दिनांक 26.09.2022 से 29.09.2022 तक ट्रेन संख्या 22957 अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन (राणीप/जेल साइड) से शॉर्ट ऑरिजिनेट (रवाना) होगी।

शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें

1. दिनांक 26.09.2022 से 29.09.2022 तक ट्रेन संख्या 22958 वेरावल-अहमदाबाद एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन (राणीप/जेल साइड) पर शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) होगी।

2. दिनांक 26.09.2022 से 29.09.2022 तक ट्रेन संख्या 19035 वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस मणिनगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) होगी।