International Day of Sign Languages 2022:

दुनिया भर में 7 करोड़ बधिर लोगों द्वारा संवाद के लिए अपनाई जाने वाली 300 से अधिक सांकेतिक भाषाओं को महत्व और रक्षा के लिए 23 सितंबर को हर हाल एक नए थीम के साथ इंटरनेशनल डे ऑफ़ साइन लैंग्वेजेस मनाया जाता हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। International Day of Sign Languages 2022:

आज, 23 सितंबर को सांकेतिक भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेजेस को दुनिया भर के बधिर लोगों द्वारा प्रयोग में लाइन जाने वाली सांकेतिक भाषा के साथ-साथ विश्व की अन्य सांकेतिक भाषाओं के लोगो के जीवन में योगदान और महत्व को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। बोलने और सुनने में अक्षम लोगों द्वारा अपनी बात कहने के लिए हाथों और उंगलियों की विभिन्न मुद्राओं के संकेतों को इस्तेमाल में लाया जाता है, इसे ही सांकेतिक भाषा कहते हैं। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डीफ (WFD) की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 7 करोड़ से अधिक बधिर लोग हैं और ये 300 से अधिक सांकेतिक भाषाओं का प्रयोग करते हैं।

International Day of Sign Languages 2022: सांकेतिक भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस की इस साल थीम (Theme)

इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेजेस को दुनिया भर में हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यानि वर्ष 2022 की थीम - ‘Sign Languages Unite Us’ यानि ‘सांकेतिक भाषाएं हमें एकजुट करती हैं’ - घोषित की गई है। वहीं, बात करें पिछले वर्ष की तो वर्ष 2021 की थीम - ‘We Sign for Human Rights’ थी, जबकि वर्ष 2022 की थीम - ‘Sign Languages for Everyone’ थी।

International Day of Sign Languages 2022: सांकेतिक भाषाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास

विश्व भर में मनाए जाने वाले इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेजेस को 23 सितंबर को ‘इंटरनेशनल वीक ऑप द डीफ’ के साथ मनाया जाता है। सांकेतिक भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डीफ (WFD) द्वारा लाया गया था और इसे संयुक्त राष्ट महासभा में 19 दिसंबर 2017 को पारित किया गया था। इसके बाद पहली बार वर्ष 2018 में इसे इंटरनेशनल वीक ऑप द डीफ’ के तौर मनाया गया और फिर एक दिवस के तौर पर 23 सितंबर को इसे मनाए जाने की घोषणा की गई क्योंकि इस दिवस के प्रस्तावक - ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डीफ’ का यह स्थापना दिवस है।