आगरा: लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर 23 और 24 सितंबर को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षाधिकारी मनोज कुमार और बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है कि अत्यधिक वर्षा होने के होने के कारण जलभराव व अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के राजकीय,कस्तूरबा गांधी आावासीय बालिका, सहायता व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ में 23 और 24 सितंबर का अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। 23 और 24 सितंबर का अवकाश होने के कारण अब विद्यालय सीधे 26 सितंबर को खुलेंगे क्योंकि 25 सितंबर का रविवार है। आदेश आने के बाद अत्यधिक वर्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों ने जहां राहत की सांस ली, तो वहीं विद्यार्थियों में खुशी दौड़ गई।माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सिर्फ विद्यार्थियों को अवकाश देकर राहत दी गई है, जबकि अवकाश की अवधि में शिक्षकों को प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन पूर्व की तरह करना होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સ્થાનિક સ્વરાજ સંસ્થાઓની ચૂંટણીમાં અનામત માટે સમર્પિત આયોગને ૧૨૦૦થી વધુ રજૂઆતો મળી
મધ્ય ગુજરાતના સાત જિલ્લાઓ માટે વડોદરા ખાતે જાહેર સુનાવણી યોજતા સમર્પિત આયોગના ચેરમેન જસ્ટીસ કે....
विपक्ष की दूसरी बैठक को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस, सिद्दरमैया और सुरजेवाला ने किया तैयारियों का निरीक्षण
Bengluru opposition Meet विपक्षी दलों के नेताओं की दूसरी बैठक को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड...
ટ્રેનિંગ ના ગરબા ગુજરાત પોલીસ 👮👮🚨🚨 😍👌 #gujarat #police #2024 #whatsappstatus #new
ટ્રેનિંગ ના ગરબા ગુજરાત પોલીસ 👮👮🚨🚨 😍👌 #gujarat #police #2024 #whatsappstatus #new
Muzffarpur Gangrape और मर्डर के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सुनिए अधिकारियों ने क्या कहा? | Aaj Tak
Muzffarpur Gangrape और मर्डर के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सुनिए अधिकारियों ने क्या कहा? | Aaj Tak