आगरा: लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर 23 और 24 सितंबर को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षाधिकारी मनोज कुमार और बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है कि अत्यधिक वर्षा होने के होने के कारण जलभराव व अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के राजकीय,कस्तूरबा गांधी आावासीय बालिका, सहायता व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ में 23 और 24 सितंबर का अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। 23 और 24 सितंबर का अवकाश होने के कारण अब विद्यालय सीधे 26 सितंबर को खुलेंगे क्योंकि 25 सितंबर का रविवार है। आदेश आने के बाद अत्यधिक वर्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों ने जहां राहत की सांस ली, तो वहीं विद्यार्थियों में खुशी दौड़ गई।माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सिर्फ विद्यार्थियों को अवकाश देकर राहत दी गई है, जबकि अवकाश की अवधि में शिक्षकों को प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन पूर्व की तरह करना होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hemant Soren Full Speech: विधानसभा में बोले Hemant Soren, मुझे फंसाने के लिए षड़यंत्र रचा गया
Hemant Soren Full Speech: विधानसभा में बोले Hemant Soren, मुझे फंसाने के लिए षड़यंत्र रचा गया
GUJARAT NEWS PORBANDAR 26 09 2022
GUJARAT NEWS PORBANDAR 26 09 2022
गर्मी की छुट्टियों से पहले राजस्थान सरकार बाटेंगी ढ़ाई लाख से ज्यादा साइकिलें,शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश !
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने बची साइकिलों को बिना समारोह के वितरण करने के...
CM Kejrwal News: केजरीवाल की सेहत पर सियासी संग्राम, तिहाड़ प्रशासन पर AAP ने लगाए ये आरोप
CM Kejrwal News: केजरीवाल की सेहत पर सियासी संग्राम, तिहाड़ प्रशासन पर AAP ने लगाए ये आरोप
AKOLA । कंझरा येथील जागेश्वर महाराज यांची पालखी संपन्न
AKOLA । कंझरा येथील जागेश्वर महाराज यांची पालखी संपन्न