पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर दोहरीकरण के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस और भुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:

· 14 से 28 सितंबर 2022 तक ट्रेन संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गढ़वा रोड के रास्ते चलेगी। 

· 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक ट्रेन संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-कटनी मुरवारा के रास्ते चलेगी।  

· 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2022 तक ट्रेन संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-चांडिल जंक्शन-टाटा नगर के रास्ते चलेगी। 

· 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक ट्रेन संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर-चांडिल जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन-कटनी मुरवारा के रास्ते चलेगी।

 ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

**************