यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को समान संरचना , समय, ठहराव और मार्ग पर विशेष किराए पर विस्तारित किया गया है।

             पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

1. ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्‍पेशल जिसे 27 अक्‍टूबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्‍पेशल जिसे 26 अक्‍टूबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

2. ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्‍पेशल जिसे 31 अक्‍टूबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्‍पेशल जिसे 30 अक्‍टूबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

             ट्रेन संख्या 09724 एवं 09622 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 15 सितंबर, 2022 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी