आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण ने तेल माफिया मनोज गोयल का तीन मंजिला मकान सील कर दिया है। इस मकान का विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं था।

नेहरू नगर निवासी मनोज गोयल का मारुति एस्टेट चौराहा के पास एक प्लाट है। एक साल पहले प्लाट पर निर्माण शुरू हुआ था। छह महीने पहले तत्कालीन उपाध्यक्ष डॉ. राजेश बेसिया से अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। बिना नक्शा पास कराए ही इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मंगलवार को अधिशासी अभियंता पूरण कुमार की निगरानी में भवन को सील किया गया।