गोलाघाट जिले के कोवानी पहाड़ लाइन में एक नृशंस हत्याकांड का मामला सामने आया है।आज सुबह गांव रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने कोवानी डाकघर चारआली पर एक शव बरामद होने पर बोगिजान पुलिस को सूचित किया और पुलिस कर्मियों के दल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस निर्मम हत्याकांड के सन्दर्भ में आरोपी द्वारा बिलकुल फिल्मी अंदाज में पहले हत्या और उसके बाद मृतक के शव को हत्यारे ने अपनी स्कूटी पर उठाकर कोवानी डाकघर चारआली पर फैंक जाने का आरोप लगाया है । गोलाघाट जिले के एक नम्बर कोवानी अंचल में हुई इस हत्याकांड की वारदात में मृतक की पहचान कोवानी पहाड़ लाइन निवासी आरबेल केरकेटा के रूप में की गई है। वहीं मृतक के आत्मीय जनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार की रात आरबेल को उसके साथी गौतम बिश्वास ने पहले मारपीट की और उसके बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार डाला। इसके बाद उसके शव को उठाकर कोवानी डाकघर चारआली पर फैंक आया। इस हत्या की वजह रूपये की आपसी लेनदेन बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बोगिजान पुलिस ने घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी गौतम बिश्वास को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुट गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મોંઘી નેલ પોલિશ પણ ઝડપથી દૂર થઈ જાય છે,તો જરૂર આં ટીપ્સ અપનાવો.
મોંઘી નેલ પોલિશ પણ ઝડપથી દૂર થઈ જાય છે,તો જરૂર આં ટીપ્સ અપનાવો.
ગારીયાધાર થી નવાગામ જતા રોડ વચ્ચે અકસ્માત ની ઘટના સામે આવી
ગારીયાધાર થી નવાગામ જતા રોડ વચ્ચે અકસ્માત ની ઘટના સામે આવી
મહુવામાં મનકી બાત કાર્યક્રમને લઇ તૈયારી
મહુવામાં મનકી બાત કાર્યક્રમને લઇ તૈયારી
બગસરા ST ડેપો ના કંડકટરશ્રી ભાવનાબેન ચૌહાણ ને તેમને દાખવેલ પ્રમાણિકતા બદલ નિગમ દ્વારા પુરસ્કૃત કરતા રોકડ ઇનામ આપવામાં આવ્યું.
આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ આઝાદીના 75 માં સ્વતંત્રતા દિવસ ના મંગલ પર્વે સમસ્ત દેશવાસીઓ આઝાદી ના રંગે...
बारिश की रिमझिम के बीच हर्षोल्लाह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नैनवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा में 78 वा...