गोलाघाट जिले के कोवानी पहाड़ लाइन में एक नृशंस हत्याकांड का मामला सामने आया है।आज सुबह गांव रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने कोवानी डाकघर चारआली पर एक शव बरामद होने पर बोगिजान पुलिस को सूचित किया और पुलिस कर्मियों के दल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस निर्मम हत्याकांड के सन्दर्भ में आरोपी द्वारा बिलकुल फिल्मी अंदाज में पहले हत्या और उसके बाद मृतक के शव को हत्यारे ने अपनी स्कूटी पर उठाकर कोवानी डाकघर चारआली पर फैंक जाने का आरोप लगाया है । गोलाघाट जिले के एक नम्बर कोवानी अंचल में हुई इस हत्याकांड की वारदात में मृतक की पहचान कोवानी पहाड़ लाइन निवासी आरबेल केरकेटा के रूप में की गई है। वहीं मृतक के आत्मीय जनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार की रात आरबेल को उसके साथी गौतम बिश्वास ने पहले मारपीट की और उसके बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार डाला। इसके बाद उसके शव को उठाकर कोवानी डाकघर चारआली पर फैंक आया। इस हत्या की वजह रूपये की आपसी लेनदेन बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बोगिजान पुलिस ने घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी गौतम बिश्वास को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुट गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હાલોલ નગર ખાતે હજારો મુસ્લિમ બિરાદારોની હાજરીમાં કલાત્મક તાજીયાનું ભવ્ય જુલૂસ યોજાયું.
ઇસ્લામ ધર્મના સ્થાપક અને મહાન પેગંબર હજરત મુહમ્મદ મુસ્તુફા (સ.અ.વ.)ના પ્યારા નવાસા...
সোণাৰিত ৰাষ্ট্ৰীয় একতা দিৱস উপলক্ষে ৰাণ ফৰ ইউনিটিৰ আয়োজন
সোণাৰিত ৰাষ্ট্ৰীয় একতা দিৱস উপলক্ষে "ৰাণ ফৰ ইউনিটি"ৰ আয়োজন
ভাৰতৰ লৌহ পুৰুষ...
WhatsApp पर भूलकर भी न करें इस सेटिंग को ऑन, एक झटके में बदल जाएगा सबकुछ; नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
WhatsApp Tips वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इतने ज्यादा हैं कि कुछ यूजर्स के लिए पेश किए...
दो दिवसीय कजली तीज महोत्सव का हुआ आगाज
दो दिवसीय कजली तीज महोत्सव का हुआ आगाज
नैनवां में राजशाही शान शौकत के साथ दो दिवसीय...
AC Sale: गर्मी ने डबल की एसी निर्माताओं की बिक्री, कुछ मॉडलों की डिमांड भी नहीं हो पा रही पूरी
एसी निर्माता एसी की ज्यादा मांग के चलते ग्राहकों की जरूरतों को पूरा भी नहीं कर पा रहे हैं।...