राजकोट मंडल के थान स्टेशन पर डबल ट्रैक कार्य के लिए 30 जुलाई, 2022 को 10 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित होगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

रद्द की गयी ट्रेनें:

· ट्रेन नं. 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी 30.07.2022 को रद्द रहेगी।

· ट्रेन नं. 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी 30.07.2022 को रद्द रहेगी।

रिशेड्यूल की गयी ट्रेनें:

· ट्रेन नं. 11087 वेरावल-पुणे एक्सप्रेस 30.07.2022 को वेरावल से अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से रवाना होगी।

     रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।

*********