इंदौर : पर्यावरण संरक्षण का दें संदेश, हर घर विराजे माटी के गणेश ...

 विमल सामाजिक सेवा संस्था के द्वारा 25 अगस्त 2022 से  29 अगस्त 2022 तक अलग अलग  जगह पर इको फ्रेंडली गणेशजी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था के संचालक जगदीश पाटिल ,अध्यक्ष  योगिता पाटिल और संस्था की सदस्य सारिका पिसे  बच्चो को गणेशजी की मूर्ति बनाना सीखा रहे है। संस्था के   सदस्य सचिन पिसे और संस्था   के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए  बच्चो को जागरुक किया जा रहा है।

भारत माता की पावन मिट्टी से जब तैयार हो हमारे गणेश जी की मूर्ति, देखिए जैसे आप चाहें उतना बड़ा बनाये, अपने प्राकृतिक खूबसूरत रंगों से सजाये, अपनी पसंद से आकार-प्रकार दीजियेगा। अपने पसंद की गणेश प्रतिमा बनाए।

ये भावनात्मक त्योहार है, तो अपनी कलात्मक और क्रियाशील सोच से गढ़ दे अपने भगवान🙏🙏🙏

चाहे तो ज्यादा मूर्तियां बनाये और  अपनों को दीजिए साथ 

बीज डाल दे, देखिए विसर्जन बाद भी पौधे रूप रहेंगे गणेश जी विराजमान 🙏🇮🇳

बहुत सारी कार्य शाला संपादित हो रही है, सोशल मीडिया पर कयी तरीके से मिट्टी गणेश जी बनाना सिखाये जा रहे हैं, हमारा छोटा प्रयास से सीधे विधि आपको घर तक भिजवाई, बहुत साधारण तरीके से, कुछ खर्च नहीं केवल भावना चाहिए साथ ही खरीदे तो छोटे दुकानदारों से बिन मोल भाव मिट्टी प्रतिमा ही खरीदे, विनम्र निवेदन, अपने आप को इस बड़े कार्य का सम्मान जरूर दीजियेगा 

इस गणेश चतुर्थी आप भी अपने घरों में इको-फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा स्‍थापित करें व उनका विसर्जन अपने ही घरों में कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।