भारत में 5G टेलीकॉम सेवाएं (5G Telecom Service) आने वाले महीनों में शुरू होने वाली हैं। लॉन्च से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश इस दशक के अंत तक 6G सेवाओं को पेश करने की भी तैयारी कर रहा है।पीएम मोदी (PM Modi) ने यह घोषणा स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए की। इससे कुछ ही देर पहले ही केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो सकती हैं। पहले इसे 29 सितंबर तक लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था।प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया। अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस दशक के अंत तक 6जी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार गेमिंग और मनोरंजन में भारतीय सलूशन्स को प्रोत्साहित कर रही है।

5G सेवाएं सस्ती और सुलभ होंगी

वहीं केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने 5जी सेवाओं को शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन वर्षों में सेवाएं सभी प्रमुख शहरों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच जाएंगी। सरकार का यह भी दावा है कि 5G सेवाएं सस्ती और सुलभ होंगी।

5जी सेवाओं के लिए इन कंपनियों ने लगाई सबसे ज्यादा बोलीइस बीच, टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में बताना शुरू कर दिया है। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया हाल ही में स्पेक्ट्रम नीलामी में 5जी सेवाओं के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले के रूप में उभरे।