पवई थाना क्षेत्र में बिक्री हेतु मादक पदार्थ (गाँजा) लिये पाये जाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
गैस चूल्हा के कार्टून एवं डिस्टेंपर की बाल्टी, बैग एवं प्लास्टिक की बोतल मे छुपा कर लाया जा रहा था गांजा
आरोपियों के कब्जे से 08 किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 01 लाख 60 हजार रूपये का जप्त।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में मे थाना पवई पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लिये पाये जाने पर 03 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है जिनके द्वारा गैस चूल्हा का कार्टून एवं डिस्टेंपर की बाल्टी एवं बोतल, बैग मे छुपा कर गांजा लाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पन्ना जिले के जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय, उत्पादन एवं भण्डारण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशो के पालन मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे मुखविर तंत्र सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ मे संलिप्त व्यक्तियो पर कार्य़वाहियां की जा रही है। इसी क्रम मे थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील अहिरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 संदिग्ध व्यक्ति तहसील तिराहा पवई मे कहीं जाने के इंतजार मे खड़े है । जो अपने पास गैस चून्हा रखने वाले कार्टून,काले रंग का बैग एवं एक प्लास्टिक की बाल्टी लिये है जिनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की प्रबल संभावना है।
थाना प्रभारी पवई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को मुखविर सूचना से अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन मे पवई थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां तहसील तिराहा पवई पहुंचकर देखा तो तीन व्यक्ति तिराहा पर सड़क किनारे बैठे दिखे जो अपने पास गैस चूल्हा रखने वाले कार्टून, काले रंग का बैग एवं एक प्लास्टिक की बाल्टी लिये थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया
पूँछताछ पर संदेहियो ने अपना-अपना नाम पता पुलिस टीम को बताया गया। पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्तियो एवं उनके सामान की तलाशी लेने पर गैस चूल्हा रखने वाले कार्टून दो पेकेट जिसमे पीले रंग का टेप लगा था उक्त पेकेटो के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया, एक पीले सफेद रंग की प्लाष्टिक की बाल्टी का ढक्कन खुलवाकर चैक करने पर गांजा रखा होना पाया गया एवं एक काले रंग के रेगजीन के बैग में चैन खुलवाकर चैक करने पर एक पीले रंग के पेकेट मे एवं एक प्लास्टिक की बोतल मे गांजा रखा होना पाया गया जो कुल वजनी 8 किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 01 लाख 60 हजार रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में पन्ना एवं आसपास के जिलो मे विक्रय हेतु लाया गया था।
नाम पता आरोपी-
1. बृजेश पटेल पिता मुन्नी लाल पटेल उम्र 31 साल निवासी ग्राम पठारी थाना बिजावर जिला छतरपुर
2. महेश पटेल पिता मुन्नी लाल पटेल उम्र 37 साल निवासी पठारी थाना बिजावर जिला छथरपुर
3. सुरेद सिंह पिता नारायण सिंह ठाकुर उम्र 38 साल निवासी ग्राम ननौरा पोस्ट लखवा थाना पिपट जिला छतरपुर
जप्त सामग्री– उक्त प्रकरण मे आरोरियों के कब्जे से करीब 08 किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 01 लाख 60 हजार रूपये का जप्त किया गया है।सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरी. सुशील अहिरवार, उनि. एम.एल. कोल, सउनि आनन्द मोहन मिश्रा, विजय गर्ग, प्र0आर0 गणेश सिंह, अंजनी तिवासी आर. सुशील कोल, भागीरथ, प्रेम एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना पुलिस द्वारा विगत 02 माह मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे कुल 08 प्रकरण कायम कर 18 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 01 क्विंटल 05 किलो कीमती करीब 17 लाख रुपये का जप्त किया गया है।