बालोतरा, 5 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के तहत गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि यह दिन पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशन्स ने इस दिन को मनाने की शुरुआत 1972 में की थी और तब से यह दुनिया भर में मनाया जाता है। जो पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर रोशनी डालता है। 5 जून का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में इसलिए चुना गया, क्योंकि 1972 में इसी दिन यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली ने पर्यावरण संरक्षण पर पहला ग्लोबल समिट आयोजित किया था, जिसे स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस के नाम से जाना जाता है। इसी के बाद यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम की स्थापना हुई और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय मुद्दों जैसे प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई और जैव विविधता के नुकसान के बारे में शिक्षित करना और उन्हें इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करना है। यह हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उक्त कार्यक्रम में डीपीएम विजय सिंह, बीसीएमओ डॉ. दीपक गोयल, बीसीएमओ डॉ. रोहिताश, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रौनक जैन अन्य कार्मिक संजय वर्मा, रतनाराम, गौतम कुमार, मोहनलाल व दिनेश कुमार उपस्थित रहे।