बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने गुरुवार को शहर के औधोगिक क्षेत्र में विभिन्न सस्थानों से सम्पर्क कर आगामी 25 मई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली तिंरगा यात्रा में भाग लेने का आव्हान किया।

     भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने लघु उद्योग भारती,लघु उद्योग मंडल व बालोतरा वाटर पोल्लुशन कण्ट्रोल बोर्ड एवं रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालयों में ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर आगामी जिला मुख्यालय बालोतरा में आयोजित होने वाली विशाल तिंरगा रैली में अधिक से अधिक सँख्या में उधमियों सहित आमजन को भाग लेने का आव्हान किया।बांठिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद देश की तीनों सेनाओं के जवानों के शौर्य का अभिनंदन करने के लिए भाजपा द्वारा विशाल तिंरगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने ने बताया कि शहर के छत्ररियों का मोर्चा स्थित परमानंद महाराज समाधि स्थल हरिदास सर्कल से रवाना होकर खेड़ रोड़ स्थित शहीद छगनलाल मेघवाल स्मारक तक तिंरगा रैली का आयोजन किया जाएगा।सीईटीपी ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ने भी सभी व्यापारियों से तिंरगा रैली में भाग लेने का अनुरोध किया।इस दौरान अध्यक्ष रूपचंद सालेसा,ट्रस्टी लुनचंद सालेचा,रणजीत कवाड़,सिद्धार्थ माहेश्वरी,नरेंद्र छाजेड, महेंद्र श्रीश्रीमाल,लघु उद्योग मण्डल उपाध्यक्ष शिवकुमार राठी, सचिव कमलेश चोपडा, अशोक हुंडिया, संजय छाजेड, राजेश सिंघल,लघु उद्योग भारती बालोतरा इकाई अध्यक्ष प्रवीण महाजन, संजय कुमार,सचिव पंकज छाजेड़,संरक्षक मूलचंद जैन सहित अनेको पदाधिकारी मौजूद थे।