सेना के सम्मान में निकाला गया तिरंगा यात्रा जनपद जौनपुर में
जनपद जौनपुर में,आपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में शनिवार को जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर का भ्रमण करने के बाद यात्रा का समापन कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। तिरंगा में शामिल लोग नारा लगाते हुए आगे चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलीचाबाद तिराहा से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता और देशभक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के सम्मान में आयोजित की गई। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा नईगंज तिराहा से होते हुए पालिटेक्निक चौराहा, ओलन्दगंज चौराहा, चहारसु चौराहा से होते हुए कोतवाली, सब्जी मंडी, शिया कालेज, साही किला, सद्भावना पुल जोगियापुर से होते हुए कलेक्ट्री कचहरी स्थित विकास भवन के सामने जाकर समाप्त हुई।समापन स्थल पर मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जब भी युद्ध होता है देश के लोग भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। इस बार भी हम देश के साथ हैं, यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी है। काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न है। राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के लिए, यह गर्व का क्षण है क्योंकि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हम एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे कि हम भारत माता और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि यह किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े होने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता है। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू , विद्यासागर सोनकर, कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के लोगों को सरकार पर भरोसा और बढ़ गया है। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक कर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, अजय शंकर दुबे, राजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।