कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा रामदेव गौ शाला में हरा चारा भेंट कर गौ सेवा का कार्य किया गया।

संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया संस्थान सदस्य मानसी लक्ष्मण नेनवानी व अशोक नेनवानी परिवार की तरफ से रामदेव गौशाला में गौ वंश के लिए हरा चारा भिजवाया गया जिसमें कृष्णा सुन्दर कांड समिति का विशेष सहयोग रहा है।

दवे ने कहा कि कृष्णा सुन्दर कांड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास, उपाध्यक्ष प्रेमदास, सचिव बालूदास दिवाकर, कोषाध्यक्ष बालूदास वैष्णव, सह सचिव गणपत अवस्थी सहित सदस्य वर्ष भर गौ सेवा में सहयोग करते है आज संस्थान की सदस्य मानसी नेनवानी परिवार द्वारा रामदेव गौशाला में हरा चारा भिजवाया गया जिसपर सभी सदस्यों ने परिवार का आभार जताया है।

संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान का प्रत्येक सदस्य गौ सेवा में समर्पित है गौ वंश की सेवा के लिए जब भी सुचना मिलती है हमारे सदस्यों द्वारा चारे पानी की व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर आनंद दवे, गौतम चौपड़ा, राजेंद्र माली, अशोक सिंह सहित सदस्य मौजूद रहे।