पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के साथ द नाहर संस्था बून्दी के संयुक्त तत्वावधान में ईश्वरी निवास पर पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति - हमारा ग्रह” के तहत पृथ्वी संरक्षण विषय पर संवाद और विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता द नाहर संस्था के संरक्षक महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने की।

इस दौरान स्काउट और गाइड के सदस्यों ने पृथ्वी की सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

अध्यक्षता कर रहे वंशवर्धन सिंह ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि “पृथ्वी हमारा घर है, और इसकी रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण छोड़ना हमारा कर्तव्य है।”

सीओ स्काउट सुरेंद्र कुमार मेहराडा के नेतृत्व में कार्यक्रम में परिंडे बांधे गए, इससे पूर्व उपवन संरक्षक कार्यालय बून्दी, सीडीईओ कार्यालय बून्दी, डीईओ, सीबीईओ कार्यालय, महात्मा गाँधी देवपुरा स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीम का चौहट्टा परिसर में भी परिण्डे बांधे गये जिससे ग्रीष्मकाल में पक्षियों को राहत मिल सके। इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी कार्यालयों के कर्मचारियों ने ली।

ईश्वरी निवास में परिचर्चा संवाद के दौरान सीओ गाइड मधुकुमारी ने बच्चों के साथ एक रोचक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्होंने पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रश्नों के सरल भाषा में उत्तर देकर बच्चों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन द नाहर संस्था सचिव संजय खान ने किया। उन्होंने संवाद-परिचर्चा में उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए  किया।